फ्रीडम रन से दिया फिट रहने का संदेश
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वर्धमान कॉलेज में फिट इंडिया फ्रीडम रन-2 का आयोजन किया गया। 30 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल आरएस चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट जेके विश्वकर्मा ने सभी युवाओं को स्वास्थ्य प्रतिज्ञा दिलाई। कहा कि कैडेट्स शारीरिक व्यायाम के लिए 30 मिनट का समय दें और अपने परिजनों व पड़ोसियों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें। प्राचार्य सीएम जैन ने अनुशासन की महत्ता बताई। कर्नल आरएस चौहान ने जन-जन तक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। फ्रीडम रन में वर्धमान कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज के कैडेट्स व उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया। फिट इंडिया फ्रीडम रन-2 शास्त्री चौक, पोस्ट ऑफिस, डीएम कार्यालय, प्रदर्शनी व जजी चौक होते हुए वर्धमान कॉलेज में आकर संपन्न हुई। सार्जेंट नेहा ने नृत्य प्रस्तुत किया। अंडर ऑफिसर वर्षा ने फ्रीडम रन का महत्व बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद हुआ। इस दौरान सूबेदार मेजर जितेंद्र नेगी, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार विजेंद्र, तारा बहादुर, हवलदार लक्ष्मण, मुकेश, विपिन, उदयवीर आदि का योगदान रहा।