फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा दिन ः 12 प्रत्याशियों ने किए पर्चे दाखिल

Mon, 23 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सोमवार को भाजपा, बसपा समेत कई दलों के 12 प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा व बसपा के उम्मीदवार जुलूस के साथ पहुंचे। भाजपा व बसपा के पांच-पांच प्रत्याशियों ने पर्चे भरे, जबकि दो पर्चे अन्य दलों के प्रत्याशियों के रहे। इसके चलते पूरे दिन कलक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। विकास भवन के बाहर अंदर जाने को लेकर भाजपा व बसपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ खूब नोकझोंक हुई। इस दौरान कई बार हंगामा हुआ।
विज्ञापन

बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी का जुलूस शास्त्री चौक के पास स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ। सुचि चौधरी खुली जीप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, डॉ. बीरबल सिंह, हेमेंद्र पाल सिंह, सीताराम राणा समेत अन्य नेताओं के साथ सवार थीं। जुलूस शास्त्री चौक से सिविल लाइन, मुख्य डाकघर होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। विकास भवन के बाहर गेट पर कार्यकर्ताओं व नेताओं को रोकने पर पुलिस के साथ भाजपाइयों की नोकझोंक हुई। सुचि चौधरी प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट के अंदर चली गईं। कार्यकर्ता सुचि चौधरी के समर्थन में नारेबाजी करते चल रहे थे। पर्चा भरकर लौटने के बाद सुचि चौधरी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
बिजनौर से बसपा प्रत्याशी रशीद अहमद छिद्दू का जुलूस गंज मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल से शुरू हुआ। जॉनी का चौराहा, मोहल्ला चाहशीरी होता हुआ जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। विकास भवन के गेट पर भीतर जाने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ खूब नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

रशीद अहमद छिद्दू ने प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया और वापस कार्यकर्ताओं के पास आए। इनके अलावा बिजनौर सीट से  गरीब क्रांति पार्टी के गौरव         कुमार, नगीना विधानसभा क्षेत्र से नेशनल अमन पार्टी प्रत्याशी  सपना, नहटौर से बसपा प्रत्याशी विवेक कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार, नूरपुर से बसपा प्रत्याशी गौहर इकबाल, धामपुर से भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा, नजीबाबाद से भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल व बसपा प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी,  चांदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी व बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इकबाल ठेकेदार ने  पर्चा भरा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें