फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र में शुरू हुआ फोरलेन निर्माण कार्य

विज्ञापन
जलालाबाद में फोरलेन निर्माण के लिए पाइलिंग का काम शुरू। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। फोरलेन हाईवे निर्माण में जलालाबाद क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण के लिए पाइल टेस्टिंग अभियान शुरू किया गया है। निर्माण इकाई ने एक वर्ष में फ्लाईओवर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन निर्माण के अंतर्गत जलालाबाद क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य जल्द गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

जलालाबाद के निकट फोरलेन के अंतर्गत मेरठ-पौड़ी हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना है। फोरलेन निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर रूपचंद के निर्देशन में निर्माण इकाई ने जलालाबाद क्षेत्र में 150 मीटर लंबे फ्लाईओवर निर्माण के लिए पाइल टेस्टिंग अभियान शुरू किया है। निर्माण इकाई ने हाईवे के यातायात को सुचारू रखने के लिए मुख्य मार्ग पर ही आंशिक रूप से रूट डायवर्ट कर फ्लाईओवर के लिए पाइल टेस्टिंग शुरू कर दिया है। निर्माण इकाई का दावा है कि एक वर्ष के भीतर जलालाबाद क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे मार्ग के फोरलेन के फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
निर्माण इकाई ने बौरेकी से लेकर कल्हेड़ी तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य भी पेश करने का फैसला लिया है। फोरलेन हाईवे से संबंधित जलालाबाद क्षेत्र के अधिकांश किसानों को अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिया जा चुका है। फोरलेन हाइवे अथॉरिटी ने क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के दौरान मेरठ-पौड़ी हाइवे 119 और हरिद्वार-मुरादाबाद हाइवे 74 के यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें