फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खाईखेड़ी गन्ना क्रय केंद्र पर दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद के खाईखेड़ी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना अधिकारियों से बात करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों ने खाईखेड़ी गन्ना क्रय केंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। किसानों ने खाईखेड़ी गन्ना क्रय केंद्र क्षेत्र में गड्ढे और गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों को अपने बीच बैठाकर समस्या हल करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, बलराम सिंह, राजवीर सिंह, बाबूराम तालान, विजय राठी, ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में किसान द्वारिकेश शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर एकत्र हुए। किसानों ने चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों की पूर्व में उठाई मांग के बावजूद खाईखेड़ी गन्ना क्रय के गड्ढे समतल कराए बिना गन्ना तोल शुरू करने का विरोध किया।
विज्ञापन

किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गन्ना प्रबंधक सुनील चौहान, गन्ना पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे, तो किसानों ने दोनों अधिकारियों को अपने बीच बैठाकर समस्या के समाधान की मांग की। गुस्साए किसानों को चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक रमेश परशुरामपुरिया ने फोन पर गन्ना क्रय केंद्र क्षेत्र को ठीक कराने का आश्वासन दिया। गन्ना महाप्रबंधक ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौधरी रामसिंह की अध्यक्षता और बाबूराम तोमर के संचालन में आयोजित धरना सभा और प्रदर्शन में जयपाल सिंह, ओमवीर सिंह, इरशाद अहमद, मीनू शेख, सुभाष कुमार, मोहित कुमार, नाथे सिंह, सूरज सिंह, सत्यपाल सिंह, अंकित कुमार, कामेंद्र सिंह, इकरार अहमद, राजवीर सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें