पीएचसी कासमपुरगढ़ी के स्वास्थ्यकर्मी सहित चार और संक्रमित
बिजनौर। कासमपुरगढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी सहित जिले में चार और संक्रमित मिले, साथ ही 1531 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4327 हो गई है। इनमें से 4175 मरीजों ने कोरोना पर विजयी पाया है। जबकि 62 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 90 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 83 हजार 561 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 82 हजार 35 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 4327 लोग संक्रमित और करीब दो लाख 77 हजार 708 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1526 की जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 4175 ने कोरोना को हराया है। सीएमओ ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव बघाला, ग्राम आजमपुर, नगीना नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी से एक-एक मरीज मिले हैं।