लक्की ड्रा में लाटरी का झांसा देकर चार लाख ठगे
नहटौर। फोन कर लक्की ड्रा में 16 लाख रुपये की लाटरी निकलने का झांसा देकर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत पुलिस से की।
गांव नरगदी निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। जिसमें उसका मोबाइल नंबर लकी ड्रा में शामिल होने की बात कहकर 16 लाख की लाटरी निकलने की बात कही गई। जिसमें इनाम की राशि दिलाने का झांसा देकर बैंक एकाउंट में कई बार में चार लाख रुपये जमा करा लिए। लेकिन ईनाम की राशि उसे नहीं दी गई। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राकेश शर्मा बताया है। वह मोबाइल पर लगातार बात भी कर रहा है। इनाम की राशि नहीं मिलने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।