फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के साथ शौचालय भी होंगे दुरुस्त

विज्ञापन
दिल्ली-पौड़ी हाइवे पर बैराज के पास हुए गड्ढे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले की तैयारी में जुट गया हैं। हरिद्वार जाने वाली टूटी सड़कों की मरम्मत होगी। पूर्व में कुंभ मेले के दौरान रास्तों में बने शौचालय खस्ताहाल हो गए हैं। लोग इनके गेट तक तोड़ कर ले गए हैं। इन शौचालय को ठीक कराया जाएगा। कुंभ मेले में कई राज्यों के यात्री बिजनौर से होकर जाएंगे। यात्रियों को रास्ते में जाम की समस्या से निजाम दिलाने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।
हरिद्वार में अगले साल कुंभ मेला लग रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहला स्नान होगा। कुंभ मेले में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से आने वाले सभी यात्री बिजनौर से होकर हरिद्वार जाएंगे। हरिद्वार से ये मुजफ्फरनगर के रास्ते आएंगे। बिजनौर में मंडावर मार्ग व नजीबाबाद मार्ग से होकर यात्री जाएंगे। बरेली, मुरादाबाद, काशीपुर समेत अन्य जिलों के यात्री भी बिजनौर होकर जाएंगे। प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह देखा जा रहा है कि कुंभ के लिए जाने वाले मार्ग की क्या हालत है। ये मार्ग खराब तो नहीं हैं। कहीं रास्ते में कोई और परेशानी तो नहीं है। ऐसे मार्गों को चिह्नित करके उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। सड़कों में जहां गड्ढे होंगे उन्हें गड्ढामुक्त कराया जाएगा। पिछले कुंभ के दौरान बिजनौर में नूरपुर मार्ग से काली मंदिर होकर निकलने वाले चक्कर रोड को सेंट मेरी चौक, मंडवार चौक से निकलकर बैराज बाईपास से निकाला गया। चक्कर रोड व मंडावर मार्ग पर कुंभ में जाने वाले यात्रियो के लिए जगह-जगह शौचालय बनवाए गए थे। ये शौचालय अब खस्ता हाल में हैं। इनके गेट तक लोग तोड़ कर ले गए। इन शौचालयों को भी कुंभ मेले से पहले दुरुस्त कराया जाएगा। कुंभ के रास्ते में कहीं जाम की समस्या न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।
दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर सड़क में है कई जगह गड्ढे
दिल्ली-पौड़ी हाईवे से कुंभ मेले के लिए ज्यादातर यात्री आएंगे। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे, जिन्हें भरवा दिया गया है। इन गड्ढों की वजह से मार्ग संकरा हो गया है। जिस कारण वाहन दुर्घनाग्रस्त हो जाते हैं। मार्ग पर कई-कई घंटे तक जाम लगा रहता है। अभी भी सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे हैं। बैराज से पहले नवलपुर को जाने वाला रास्ते पर भी सड़क टूट रही है। सड़क के किनारे पर फिसलकर कोई भी वाहन पलट जाता है। आए दिन ये समस्या बनी रहती है। कुंभ के दौरान भी यह मार्ग यात्रियों को परेशान करेगा।
विज्ञापन

टूटी सड़कें व शौचालय होंगे ठीक : डीएम
डीएम रमाकांत पांडेय के मुताबिक हरिद्वार जाने के लिए जो टूटी सड़कें हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। शौचालय भी ठीक होंगे। बैराज मार्ग व अन्य जगहों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजाम दिलाने को इन जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी। ताकि जाम ने लग सके। दूर दराज से आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें