फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक को काटकर पुर्जे बेचने के मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। बिजनौर–मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर अट्टे वाले बाबा के पास पुलिस ने एक ट्रक को मालिक की सहमति के बिना कटवाने के मामले में चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ट्रक के पुर्जे और अन्य सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

गांव कड़ापुर निवासी विजयपाल सिंह ने बिलाई चीनी मिल पर गन्ना ढुलाई के लिए एक ट्रक लिया था। ट्रक का चालक धर्मेंद्र उर्फ राजेंद्र निवासी शाहपुर खेड़ी थाना स्योहारा था। गन्ना सीजन समाप्त होने के बाद धर्मेंद्र ने ट्रक मालिक को वापस न करके उसे अपने गांव में खड़ा कर लिया। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने साथी जीशान के साथ मिलकर गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर सलीम निवासी गोहावर को बेच दी।
ट्रक के टायर और कुछ कमानियां दिलशाद को बेच दी गईं। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे ट्रक के इंजन और शेष सामान बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। अन्य सामान बेच चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें