फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में गोकशी के चार आरोपी पकड़े, एक के पैर में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को पकड़कर गोकशी की घटना का खुलासा किया है। मुठभेड़ में घायल एक आरोपी को पुलिस ने सीएचसी स्याऊ पहुंचाया।
विज्ञापन

मोहल्ला चिम्मन निवासी बजरंग दल के नगर संयोजक सुशील कुमार ने 14 अप्रैल को गांव सब्दलपुर तेली के पास गोवंश के अवशेष मिलने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि 17 मार्च को गोकशी का सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बेरखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। मुठभेड़ में पुलिस ने गांव रसूलपुर नगंला निवासी वसीम, चांदपुर निवासी फईम, गांव सब्दलपुर तेली निवासी तहसीन उर्फ कलवा, चांदपुर निवासी फरीद को पकड़ लिया है, जबकि इनके तीन साथी भाग गए।
मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में गोली लगी, जिसे सीएचसी स्याऊ भेजा गया है। पुलिस ने आरेपियों के पास से तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस व पशु काटने के उपकरण, गोवंशीय पशु का सिर, बाइक, स्कूटी आदि बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 14 अप्रैल की रात की घटना उनके द्वारा ही की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें