भारत सरकार ने नगीना के पूर्व विधायक लवकुश कुमार को बड़ा सम्मान देते हुए उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। लवकुश कुमार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत होने की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में खुशी के लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के ग्राम अलेहेदादपुर निवासी किसान रिसाल सिंह के घर में दो सितंबर 1968 को जन्मे लवकुश कुमार की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मक्खू वाला के प्राइमरी स्कूल में हुई। इंटर तक की शिक्षा एम एम इंटर कॉलेज से करने के बाद उन्होंने स्नातक हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से किया।