फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व की कार्यकारिणी की संभालेगी वर्तमान में रामडोल समिति का दायित्व,

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कार्यकारिणी संभालेगी रामडोल समिति का दायित्व
विज्ञापन

धामपुर। श्री रामडोल शोभा यात्रा समिति के सदस्यों की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श हुआ। जिसके बाद सर्वसम्मति से पूर्व की ही कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी के रूप में दायित्व सौंपे जाने पर सहमति जताई गई।
मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित हुई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने इस वर्ष निकाली जाने वाली शोभा यात्रा पर चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट ने साल भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रस्ताव रखा गया कि पूर्व कमेटी को ही वर्ष 2021-22 के लिए अनुमोदन कर दिया जाए। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। एक सितंबर 2021 को पूर्व वर्षों की भांति ही शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए लक्ष्मण सिंह, अमित अग्रवाल, अमित शर्मा बिल्लू, शिवांश शर्मा ने प्रस्ताव रखा। जिसे कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमोद गुप्ता, अनिल शर्मा इंजी, उमाशंकर शर्मा एड, संदीप शर्मा, नवचेतन शर्मा, संजीव शर्मा, संजू, सचिन दत्त, अमरीश अग्रवाल, अवनीश शर्मा, तुषार मुद्गल, विनेश शर्मा, क्षेत्रपाल सैनी, हरिओम शर्मा, परितोष शास्त्री, लवी शर्मा, विनीत कौशिक, हर्ष राना, आर्यन दीक्षित रहे। अध्यक्षता अनिल शर्मा एडवोकेट ने की। संचालन अनिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें