फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीमार हाथी के उपचार में लगा वन विभाग

विज्ञापन
बढ़ापुर रेंज के सीमावर्ती ईंख के खेत में बीमार पड़े हाथी का उपचार करते पशु चिकित्सक व साथ में खड़? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बीमार हाथी के उपचार में लगा वन विभाग
विज्ञापन

बढ़ापुर(बिजनौर)। बढ़ापुर वन रेंज के सीमावर्ती मोजा चकमियां मोहकमपुर स्थित गन्ने के खेत में बीमार पड़े हाथी का वन विभाग के अफसरों ने इलाज शुरू करा दिया है। कर्मचारी हाथी की पूरी देखभाल करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को किसी किसान से वन विभाग को सूचना मिली कि बढ़ापुर निवासी किसान बुंदू के गन्ने के खेत में एक हाथी लेटा हुआ है। हाथी के बीमार होने की आशंका जताई गई। बढ़ापुर रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने डीएफओ नजीबाबाद मनोज कुमार शुक्ला को जानकारी दी। रेंज के वनकर्मी हाथी के आसपास निगरानी में लगे रहे। हाथी के बीमार होने की सूचना पर वन संरक्षक मुरादाबाद जावेद अख्तर व डीएफओ नजीबाबाद मनोज कुमार शुक्ला कोतवाली देहात के पशु चिकित्सक रवींद्र कुमार को लेकर दोपहर बाद मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक का मानना रहा कि पेट में कब्ज होने व कुछ नहीं खा पाने की स्थिति में कमजोरी होने पर हाथी गिर पड़ा होगा। उपचार मिलने के बाद भी खड़ा नहीं होने पर वन अधिकारियों ने हाथी को जेसीबी की मदद से खड़ा किया। जेसीबी के सहयोग से हाथी वहां से उठा और कुछ दूर दौड़ा। कुछ देर खड़ा रहने के बाद फिर बैठ गया। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हाथी का उपचार किया जाएगा। रेंज के कई वनकर्मी हाथी की निगरानी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें