फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन खुलवाया रेलवे फाटक, गेटमैन से गाली गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन खुलवाया रेलवे फाटक, गेटमैन से गाली गलौज
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव चकराजमल के गेट नंबर 453 सी के गेटमैन अनिरुद्ध कुमार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी रामपुर के स्टेनो के खिलाफ रेलवे फाटक को जबरन खुलवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी विकल चौधरी ने बताया कि तहरीर पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गेटमैन ने शनिवार रात उसकी ड्यूटी चकराजमल स्टेशन के गेट नंबर 453 सी पर थी। रात में करीब डेढ़ बजे गेट पर एक कार आई और कार में सवार व्यक्ति ने खुद को जिला रामपुर में डीआईजी केंद्रीय पुलिस बल का पीए बताते हुए गेट खुलवाने का दबाव बनाया। इस दौरान अप और डाउन दिशा दोनों ओर से ट्रेन आ रही थी। गेट को बंद करने और खोलने की चाबी उनके पास नहीं, रेलवे स्टेशन मास्टर के पास होती है। जब रेलवे स्टेशन मास्टर गेट को खोलने का आदेश देते हैं तभी खोला जाता है। इस मौके पर दारोगा ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपी व्यक्ति कार में परिवार के साथ सवार था, वह पास के गांव कुंडीपुरा में रिश्तेदारी में जाने की बात कह रहा था। आरपीएफ ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिला रामपुर के एसपी अजयपाल शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि मामला आता है तो आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें