फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की बाइक, तमंचे के साथ दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की बाइक, तमंचे के साथ दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

नगीना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को लूट की बाइक, तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार ने बताया की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शनिवार को बढ़ापुर रोड़ पर दो बदमाशों को एक लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस, एक चाकू भी मिला है। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम विशाल निवासी ग्राम इस्लामपुर थाना कोतवाली देहात तथा दूसरे ने अंकित निवासी मोहल्ला जोशियान थाना बढ़ापुर बताया है। प्रभारी निरीक्षक नगीना राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक दो तीन दिन पहले बदमाशों ने गांव खानपुर के पास से बरामद बाइक लूटी थी। विशाल पहले जब नाबालिग था तब भी एक लूट के मामले में पुलिस ने उसे दबोचा था। इसके बाद भी उसने लूट की वारदातों को अंजाम देना बंद नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें