फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में हुआ दो गज की दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिदों में हुआ दो गज की दूरी का पालन
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। अलविदा जुमे पर मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा। लोगों ने घरों में नमाज अदा की। जामा मस्जिद में पांच लोगों ने दूरी बनाकर नमाज अदा की। कोरोना महामारी के चलते मस्जिदों में नमाज अदा करने को मना कर दिया गया था। अलविदा जुमे पर मस्जिदों के आसपास कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला चाहशीरी की जामा मस्जिद में पांच लोगों ने ही मस्जिद के इमाम वरीस, अल्ताफ, समीर, नगर पालिका सभासद जुल्फिकार उर्फ बेबी व उनके बेटे खालिद ने नमाज अदा की। सभी को दूरी बनाकर नमाज अदा कराई गई। इस दौरान मौलाना वरीस ने देश को कोरोना की बीमारी से मुक्ति दिलाने और जो लोग कोरोना बीमारी से पीड़ित हैं, उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी गई। वहीं, मंडावर के गांवों की मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पांच नमाजियों ने ही मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी। कोरोना बीमारी को देखते हुए लोगों ने अपने घरों में ही अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी। उलमाओं व लोगों ने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म करने की अल्लाह से दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज के दौरान पुलिस भी मस्जिदों पर तैनात रही व लोगों से घरों में रहकर ही नवाज पढ़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें