फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक बाइक पर पांच युवकों की स्टंटबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
नगीना में बाइक पर सवार होकर स्टंट करते जाते पांच युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
-बढ़ापुर मार्ग का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, लोगों ने मांग की उठाई मांग
विज्ञापन

नगीना। एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगीना-बढ़ापुर मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक बाइक के पीछे लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

युवकों की यह लापरवाही सड़क हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर की जा रही इस तरह की हरकत से न केवल युवकों की जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें