फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 50 साल पर भारी पड़ेंगे पांच साल : रीता

Fri, 26 May 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित भाजपा के कार्यकम में ‘वंदे मातरम’ गाते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  पर्यटन एवं महिला विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल पिछले 50 सालों पर भारी पड़ेंगे। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद से विपक्षी घबराए हैं। वे तरह-तरह के गठबंधन बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन देश की विवेकशील जनता सब जानती है। कार्यकर्ता भाजपा को इतना मजबूत बना दें कि आने वाले 50 साल में भी देश में भाजपा की ही सरकार रहें।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान जनता नेताओं को बेईमान मानने लगी थी। लोकतंत्र से जनता का विश्वास उठने लगा था। भाजपा ने तब नरेंद्र मोदी को आगे कर जनता का विश्वास फिर से लोकतंत्र में लौटाया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश का राजस्व 13 लाख करोड़ था, जो मोदी ने तीन साल में सात लाख करोड़ बढ़ाकर 20 लाख करोड़ पहुंचा दिया है। विपक्षी भी चुंबक की तरह उनके पीछे खिंचे आ रहे हैं। आज गांव की औरतें भी जानती हैं कि मोदी ही विकास करेंगे।

मोदी ने विपक्षियों के बजाए देश की 130 करोड़ जनता पर ध्यान दिया। हर रोज 23 किमी सड़क बनवाई, उज्ज्वला योजना में सवा दो करोड़ गैस के फ्री कनेक्शन दिलाए। नोटबंदी के दौरान जीडीपी का रोना रोने वाले अब देश की तरक्की से चुप हैं। विश्व बैंक ने भी भारत की जीडीपी का लोहा माना है। विपक्ष ने नोटबंदी को गलत बताया, लेकिन मोदी के फैसले पर जनता ने अपनी मोहर लगा दी। अब जीएसटी लागू होने से उपभोक्ताओं को फायदा होगा। प्रधानमंत्री का लक्ष्य भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास करना है। उन्होंने कहा कि अब यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं। कहा कि यूपी में हर जरूरतमंद को मिलने वाली पेंशन एक हजार रुपये प्रतिमाह की जाएगी।
विज्ञापन


खनन की ई टेंडरिंग कर राजस्व कई गुना बढ़ाया जाएगा। पिछली सरकारें केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं करती थीं, लेकिन अब मोदी और योगी देश-प्रदेश का मिलकर विकास करेंगे। कहा कि पहले प्रदेश में अपराधियों को नेताओं का संरक्षण मिलता था। थानों में केस दर्ज भी होते थे तो उनको सीबीसीआईडी की खटाई में डाल दिया जाता था। लेकिन अब अपराधियों को रिकॉर्ड समय में पकड़ा जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन डा.भुवनेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री महावीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्रपाल सिंह व सुमन त्यागी, चंद्रवीर गहलौत, डा.बीरबल सिंह, सत्यवीर त्यागी, विकास अग्रवाल, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, दीपक गर्ग मोनू, मधु सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, निशांत राठौर, रश्मि रावल आदि मौजूद रहे।

वंदेमातरम गाया
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। सभी ने वंदेमातरम का गान किया।

नहीं जुटे कार्यकर्ता
केंद्र व सूबे में चल रही भाजपा की सरकार के बाद भी तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कार्यक्रम में मात्र करीब 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही दिख पाए। यह देखकर पार्टी के नेता भी हैरान रह गए।

सांसद ने उठाया पर्यटन का मुद्दा
सांसद भारतेंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्री के सामने विदुर कुटी व गंगा बैराज के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इंडियन इंजीनियर्स सर्विस से उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुलाया था, लेकिन तब की प्रदेश सरकार ने काम नहीं करने दिया। उन्होंने मंत्री को विदुर कुटी व गंगा बैराज का ऐतिहासिक महत्व बताया। कहा कि इनको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से जिले को लाभ होगा।

मोदी ने बहाई विकास की गंगा : अशोक राणा
धामपुर से विधायक अशोक राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाई है। सड़क, बिजली, पानी, शौचालय हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
विज्ञापन

 
मोदी की छवि बेदाग : सत्यपाल सिंह पाल
जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बेदाग है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की ताकत को बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें