फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-हस्तिनापुर रेल मार्ग को मिली मंजूरी

Fri, 26 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तीन साल के कार्यकाल में जिले को कई सौगात मिली हैं। दिल्ली-पौड़ी समेत कई मार्गों को फोरलेन की मंजूरी मिली है तो कई सड़कों का जाल बिछ गया है। ब्रिटिश जमाने से अटकी पड़ी बिजनौर-हस्तिनापुर रेलवे मार्ग को भी मोदी सरकार में मंजूरी मिल गई है। तीन साल के अंदर जिले में विकास का खूब पहिया घूमा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केंद्र में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। तीन साल में केंद्र सरकार से खूब सौगात मिली हैं। दिल्ली-पौड़ी मार्ग को फोरलेन की मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग के फोरलेन होने से लोगों की काफी दिक्कत दूर होंगी। दिल्ली-उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह मार्ग बिजनौर से होकर जाता है। बैराज से लेकर नजीबाबाद तक यह मार्ग जुड़ा हुआ है।

इसके लिए भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया है। हरिद्वार से काशीपुर तक भी मार्ग फोरलेन बनना शुरू हो गया है और जमीन अधिग्रहित की जा रही है। बिजनौर से मुरादाबाद तक सड़क का चौड़ीकरण करके इसे सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर कर दिया गया है। बीच-बीच में इस मार्ग को फोरलेन बनाया गया है। ब्रिटिश जमाने से अटका पड़ा बिजनौर-हस्तिनापुर रेल मार्ग को भी मंजूरी मिल गई है। सांसद भारतेंद्र सिंह इस मार्ग के मंजूर होने की बात करते हैं। जल्दी ही इस रेलवे मार्ग का काम शुरू होने की बात की जा रही है। इस रेल मार्ग के बनने से बिजनौर से मेरठ की दूरी कम होगी।
विज्ञापन


कम समय में लोग मेरठ आ जा सकेंगे। लंबे अरसे से इस रेल मार्ग को बनाने की मांग चल रही थी। भाजपा की केंद्र सरकार में इस मार्ग को मंजूरी का सपना पूरा हुआ है। महात्मा विदुर की कुटी को संवारने का भी काम शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार से धन आवंटित हो गया है। बढ़ापुर क्षेत्र में जटौड़ा से रेहड़ व नगीना में कोटकादर,टांडामाईदास, कोटद्वार तक सड़क बनाई जा रही है। नगीना के सांसद डा.यशवंत सिंह के मुताबिक तीन साल में केंद्र सरकार की इतनी अधिक उपलब्धियां हैं, जिन्हें किसी दिन बैठकर बताएंगे।

इस समय कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वह सबकुछ नहीं बता सकते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक जिले में सड़कों का जाल तो बिछाया ही गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत कई गांव बिजली से जगमगा गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें