फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सफाई कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सफाई कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण में ग्राम पंचायतों के स्कूलों में गंदगी के ढेर मिले। प्रधानाध्यापक और ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। डीपीआरओ ने पांच सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द, औरंगपुर भिक्कु एवं नारायणपुर रतन का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत राकेश कुमार साथ रहे। निरीक्षण के दौरान राहतपुर खुर्द में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गंदगी मिली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुनीता सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन वह थोड़ी देर काम करके चली जाती है। नियमित सफाई नहीं होती। सुनीता को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औरंगपुर भिक्कु के निरीक्षण में तैनात सफाई कर्मचारी सूलेंद्र सिंह एवं छत्रपाल सिंह ठेले के साथ गांव से वापस जाते हुए मिले। दोनों की ड्यूटी दो बजे तक थी। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी सुबह नौ बजे आते हैं और 12 बजे चले जाते हैं। गांव में भी सफाई संतोषजनक नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सफाई कर्मचारी स्कूल में सफाई करने नहीं आते हैं। हमें भोजन तैयार कराने वाली रसोई माता से सफाई करानी पड़ती है। दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं स्कूल के कक्षों एवं बरामदे में सौंदर्यीकरण न कराने पर ग्राम पंचायत सचिव अजय शुक्ला को नोटिस जारी किया गया। ग्राम पंचायत नारायणपुर रतन का सफाई कर्मचारी मून्नु सिंह ग्राम पंचायत से वापस जाने के लिए तैयार मिले। ग्राम पंचायत में साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिली। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापकों ने बताया कि सफाई कर्मचारी महीने में एक दो बार ही आते हैं। सफाई के लिए कहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें