फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़नी पड़ेगी कच्चे रास्ते की राह, फिरोजपुर पहुंचेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं पकड़नी पड़ेगी कच्चे रास्ते की राह
विज्ञापन

बिजनौर। नहटौर-मंडौरी मार्ग से फिरोजपुर तक जाने वाली कच्ची सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। रास्ते में उड़ने वाली धूल और कीचड़ से निजात मिल जाएगी। दरअसल जिला पंचायत ने यह सड़क पक्की बनाने का बीड़ा उठा लिया है। अवर अभियंता केे प्रस्ताव और इस्टीमेट बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव पर बोर्ड की अगली बैठक में मुहर लग जाएगी।
अमर उजाला ने फिरोजपुर तक जाने वाले कच्चे रास्ते की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही जिला पंचायत ने संज्ञान ले लिया है। बता दें कि नहटौर से मंडौरी तक जाने वाली सड़क से फिरोजपुर जाने के लिए रास्ता निकलता है। आजादी के बाद से अब तक इस रास्ते की किसी ने सुध नहीं ली। करीब एक किमी लंबे इस रास्ते पर पक्की सड़क की बात तो छोड़िए खड़ंजा तक भी नहीं लग पाया था। विकास की जिम्मेदारी कंधों पर उठाने वाली सभी सरकारी संस्थाओं की आंखों से यह रास्ता ओझल रहा। अब अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया तो जिला पंचायत ने संज्ञान ले लिया। बाकायदा प्रस्ताव बनाने और रास्ते की नापतौल करते हुए इस्टीमेट तैयार करने के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

पांच किमी अधिक दूरी तय कर रहे ग्रामीण
फिरोजपुर गांव नहटौर से सीधे जुड़ा हुआ है। अगर इस गांव के लोगों को धामपुर जाना हो तो कच्चे मार्ग से निकलना मजबूरी बना हुआ है। कीचड़ होने की दशा में उन्हें पांच किलोमीटर अधिक दूरी धामपुर जाने के लिए तय करनी पड़ती है। सिर्फ फिरोजपुर ही नहीं बल्कि मंडौरी, फजलपुर, मुकर्रमपुर, मंडौर बिप, तरकौला, सराय काजियान, अमीनाबाद, झारखंडी, चैतापुर के लोग भी इस कच्चे मार्ग से परेशान हैं। उन्हें भी धामपुर जाने के लिए कच्चे रास्ते की राह पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर फिरोजवाली के कच्चे रास्ते की नापतौल करते हुए इस्टीमेट बनाने के लिए अवर अभियंता से कहा गया है। संभवत जिला पंचायत बोर्ड की अगली बैठक में ही प्रस्ताव पास हो जाएगा।
- श्याम बहादुर शर्मा, एएमए जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें