फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आपस में भिड़े टस्कर और मखना हाथी, भयभीत हुए वनकर्मी, फिर साहस दिखाते हुए हटाया

Tue, 19 Mar 2024 06:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में टस्कर और मखना हाथी आपस में भिड़ गए। वहीं, हाथियों की लड़ाई देखकर वनकर्मी भी भयभीत हो गए। इसके बाद वनकर्मियों ने साहस दिखाते हुए हाथियों को हटाया।
विज्ञापन
आपस में भिड़े हाथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के रेहड़ में अमानगढ़ के कोठीरो में मखना और टस्कर हाथी भिड़ गए। यह भिड़ंत काफी देर चली। वन कर्मियों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह से दोनों हाथियों को हटाया।

विज्ञापन


अमानगढ़ के कोठीरो की झुल्लोखता बीट में दो हाथियों के आपस में भिड़ जाने की से सूचना पर वन कर्मी मौके पर गए। जहां मखना हाथी और टस्कर दो नर हाथी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। वन कर्मियों ने शोर शराबा कर किसी तरह उन्हें अलग करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, मेरठ से इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाद में मखना हाथी के भारी पड़ने पर टस्कर हाथी मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गया। वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ खुशबू उपाध्याय ने बताया कि एक हाथी के दूसरे के क्षेत्र में आ जाने अथवा आसपास मादा हाथी होने पर अक्सर दो नर हाथी शक्ति प्रदर्शन कर खुद को बलशाली एवं बेहतर साबित करने की कोशिश करते है। वन कर्मियों से सावधान होकर गश्त करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: पाक के प्रथम प्रधानमंत्री भारत में बने थे मंत्री, कौन हैं लियाकत अली, पढ़िए- उनके बारे में सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें