फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची की जानकारी लेने पहुंचे किसानों और लिपिक के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पर्ची की जानकारी लेने पहुंचे किसानों और लिपिक के बीच मारपीट
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना पर्चियों की जानकारी लेने गए किसानों और समिति के लिपिक में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना से किसानों में उबाल है। किसानों ने गन्ना समिति में काफी देर तक हंगामा किया। घटना के बाबत एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह और सचिव मनोज कुमार कोंट को अवगत कराया।
गांव अमखेड़ा निवासी खेमराज सिंह, दिनेश कुमार चौहान ने बताया कि गन्ना विभाग के अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। जब कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हुआ है। तभी से अधिकारियों ने समितियों में आना बंद कर रखा है। अस्थाई तौर पर नियुक्त कर्मचारियों से समिति का संचालन कराया जा रहा है। आरोप है कि किसानों को गन्ने की पर्चियां नहीं मिल रही हैं। गन्ना पर्चियों के उनके मोबाइल तक पर आज तक मैसेज नहीं आए हैं। वे मंगलवार को गन्ने की पर्चियों का पता लेने को गन्ना समिति में पहुंचे थे। समिति में कोई अधिकारी नहीं था। इस दौरान जब वह पर्ची विभाग में कंप्यूटर लिपिक से जानकारी लेने पहुंचे तो उसने किसानों से अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी लिपिक ने किसान खेमराज सिंह चौहान के साथ मारपीट की। उनकी कमीज के बटन टूट गए। मामला बढ़ता देख आरोपी लिपिक अपने कक्ष को बंद कर वहां से भाग गया। आरोप है कि इस लिपिक की आए दिन किसानों से किसी न किसी बात पर तू-तड़ाक होना आम हो गया है। किसान के साथ मारपीट की घटना को लेकर किसानों ने काफी देर तक हंगामा किया। घटना से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने डीसीओ से वार्ता कर सुधार करने का भरोसा दिया। प्रदर्शन करने वालो में डा. जसवंत सिंह, पूर्व प्रधान तारा देवी, सतपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खुद करेंगे हर मामले की सुनवाई: सचिव
उधर सचिव मनोज कुमार कोंट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई का भरोसा देते हुए किसानों को शांत किया। कहा कि वह अब प्रत्येक दिन समिति में मौजूद रह कर उनकी समस्याओं का निदान कराएंगे। वहीं आरोपी कर्मचारी ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें