खेत पर पेड़ से लटका किशोर का शव
- फोटो : AMAR UJALA
धामपुर। हरेवली थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के जंगल में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि गांव वाजिदपुर निवासी साकिब (16) पुत्र जुल्फकार सोमवार सुबह करीब आठ बजे बकरी के लिए चारा लाने की बात कहकर घर से निकला था। दो घंटे बाद करीब दस बजे गांव से कुछ दूरी पर खेतों पर काम कर रहे कुछ ग्रामीणों को उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।