फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने ली दो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार ने ली दो लोगों की जान
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। क्षेत्र में जानलेवा बुखार पैर पसार रहा है। कस्बा मंडावर में बुखार के कारण दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। बीमारियों से मौत होने पर भी स्वास्थ्य विभाग मौन है।
विज्ञापन

मोहल्ला कस्सावान निवासी असगर (65) कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। पहले तो वह कस्बे की चिकित्सक से इलाज करा रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे बिजनौर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। यहां पर उसका तीन दिन तक उपचार चला। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला बाजार कला निवासी यूसुफ (64 वर्षीय) को भी चार दिन से बुखार आया था। उसका मंडावर में ही निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। लेकिन आराम नहीं हो रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत से दोनों परिवारों में गम को माहौल है। वहीं, इलाके में जानलेवा बुखार पैर पसार रहा है। प्राइवेट के साथ ही सरकारी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भीड़ है। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें