फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर घटना सरकार की सोची समझी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
षड्यंत्र के तहत किसानों को रौंदा गया
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय सम्मेलन में लखीमपुर घटना पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। रालोद नेताओं ने सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने लखीमपुर घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय लोकदल और युवा लोकदल कार्यकर्ताओं का क्षेत्रीय सम्मेलन रवा राजपूत धर्मशाला में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने लखीमपुर घटना को सरकार की सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने घटना के दोषी मंत्री और उसके बेटे को बचाने के लिए सरकार के रवैया की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लोकदल की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, रुहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन अहलावत ने कृषि कानून को काला कानून बताया। रालोद नेताओं ने चेतावनी दी जब तक कानून वापस नहीं होता किसान मोर्चे से नहीं हटेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष अतुल चौधरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार बुद्घ सिंह ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में 20 अक्तूबर को चांदपुर में आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने की हड़ताल और कार्यकर्ताओं और किसानों से अपील की। रालोद नेता विजयपाल सिंह की अध्यक्षता और चौ.नौबहार सिंह के संचालन में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में कुशलपाल, चौ.लटूर सिंह, सुरेश राणा, शरीफ अहमद, सुमन वर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें