फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने तहसील में किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसान संगठनों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ग्रुप और राष्ट्रीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान, गेहूं गहाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने सहित कई मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत ग्रुप के प्रांतीय नेता चौधरी बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद परमार, भोपाल सिंह राठी के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला की उपस्थिति में किसानों ने चीनी मिल के सीसीओ डॉ.एसएस ढाका, एसडीओ विद्युत विकास कुमार, लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समक्ष गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली संकट, खस्ताहाल संपर्क मार्ग और नहरों में पानी आदि की समस्याएं उठाईं। कई मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गेहूं गहाई को देखते हुए दिन में खास तौर पर किसानों के लिए बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन में सतपाल सिंह, विजय सिंह, सुखराम सिंह, सर्वजीत सिंह, रुकन सिंह, रोमेंद्र, कौशल, समरपाल सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए। वहीं राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। महिपाल तोमर ने डीजल, पैट्रोल, रसोई गैस, खाद-बीज के दामों में बढ़ोतरी के साथ बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कृषि आयोग का गठन करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा कराने सहित कई मांगों के संबंध में ज्ञापन तहसीलदार गोपेश तिवारी को सौंपा। प्रदर्शन में कपिल तोमर, इरशाद, ललित चौहान, सलामत, आदिल, कफील, समीम, सलीम, वाजिद, योगेंद्र, इरफान, कमर, खालिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें