फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए दिल्ली रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए दिल्ली रवाना हुए किसान
विज्ञापन

बिजनौर। एमएसपी पर फसल बिक्री सहित अनेक मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले एक हजार से ज्यादा किसानों ने दिल्ली कूच किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में किसान बिजनौर में सेंट मेरी चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए दिल्ली रवाना हुए।
कैलाश लांबा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किया है। किसान ने पिछले साल के एमएसपी से भी बहुत कीमत पर कोल्हू व क्रेशरों में गन्ना बेचा है। अगर एमएसपी पर फसल खरीद का कानून होता तो किसानों को अपनी फसल औने पौने दामों पर नहीं बेचनी होती। कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात करती है लेकिन एमएसपी पर कानून बनाने को तैयार नहीं है। एमएसपी पर सरकार केवल लिखित में ही गारंटी दे रही है। एमएसपी पर फसल खरीद के कानून की गारंटी न मिलने तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। कहा कि जिले के किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। किसानों की एकता के आगे सरकार को झुकना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के शास्त्री चौक व जजी चौक पर निकलने के दौरान कुछ देर के लिए जाम के हालात बन गए। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश नहीं की। कैलाश लांबा ने बताया कि उनके साथ करीब 40 ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों में एक हजार से ज्यादा किसान दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को ठंड से बचाने व खाने पीने की व्यवस्था कर ली है। इस दौरान वेदप्रकाश सिंह, अंकुर चौधरी, जितेंद्र कुमार, विजेंद्र राठी, शकील अहमद, यशपाल सिंह, संजीव कुमार, कपिल, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें