फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट, जिले में दर्ज हुआ था धर्म परिवर्तन का पहला मामला, अफजाल ने सोनू बनकर रचा था प्रेमजाल

Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में धर्म छिपाकर युवती को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जिले में धर्म परिवर्तन का यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने नौ दिसंबर को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह चंडीगढ़ में रहकर पेंटिंग का काम करता है। उसका पूरा परिवार भी वहीं रहता है। मंडावली थाने के गांव श्यामीवाला निवासी अफजाल वहां आने लगा। वह उसके परिवार से सोनू नाम बताकर घुलमिल गया। 

बताया गया कि सोनू ने अपना धर्म छिपाया और उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। पांच दिसंबर को पूरा परिवार अपने गांव एक शादी समारोह में आया था। वहां से सोनू अफजाल बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भागवत कथा के दौरान हुड़दंग, युवकों में जमकर मारपीट, एक की हालत गंभीर

इसके बाद शहर कोतवाली में धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 220, बहला फुसलाकर भगा ले जाने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को इसकी विवेचना सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी अफजाल उर्फ सोनू को दबोच लिया है। 

यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: दर्दनाक हादसे में गई दो युवकों की जान, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन


वहीं युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। सीओ सिटी ने इस केस में चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दी है। अफजाल के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत कई धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 

आरोप पत्र में कहा गया है कि अफजाल ने अपना धर्म छिपाकर गलत नाम से युवती से दोस्ती की और झांसे में लेकर उसे ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने इस मामले में चार्जशीट लगाने की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें