धामपुर में भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ पूरी अनदेेखी कर रही है। पर किसान भी सरकार को विधान सभा के चुनाव में अपनी ताकत का अहसास करा देगा। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव 450 रुपये के हिसाब से मांगा।
तहसील परिसर में संपन्न हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान चौदह दिन के अंदर एक मुश्त होना चाहिए। चालू सीजन का गन्ना मूल्य 450 रुपए घोषित करने, नहरों में तुरंत पानी छोड़ने , पानी नहर की आखिरी टेेल तक पहुंचाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू की 18 नवंबर को सिसौली में महापंचायत हो रही है। उन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में नरेंद्र सिंह, कौशल कुमार, रामगोपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, रघुवीर सिंह, अशोक कुमार, चेतन सिंह, रामकिशोर सिंह, दर्शन सिंह, बलवीर सिंह, रामकुमार रहे।
उधर , हल्दौर में भाकियू ने गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की है। बैठक में को धान की फसल के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। बुधवार को ब्लॉक में बैठक में ब्लाक महासचिव धर्मेंद्र राणा ने सामान्य गन्ना की पर्ची भी अर्ली गन्ने की पर्ची के समान अनुपात में जारी करने की मांग की। इस दौरान देवेंद्र सिंह आर्य, सुनील कुमार, हुकम सिंह, अंकुर कुमार, टीकम सिंह, कुलवीर सिंह आदि रहे।
उधर, चांदपुर में भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने किसानों को धान में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की गन्ना समिति में रामपाल सिंह की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में हुई पंचायत में वक्ताओं ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की । वक्ताओं ने सरकार से धान में किसानों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर के सिसौली में किसानों की होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने की अपील की। पंचायत में कुलदीप सिंह, शेर सिंह, रोहताश सिंह, नरेश कुमार, समरपाल सिंह, अशोक कुमार, जबर सिंह, मुखिया रामफल सिंह, दिग्विजय सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, रेहड़ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक विकास खंड के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं तय किया है। उन्होंने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की। धान के सेंटरों पर धान की तौल ना होने के कारण किसानों को दिक्क्त हो रही है। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर तौल सुचारु कराने की भी मांग की है। राणा सिंह, मुख्तयार सिंह, विरसा सिंह, राजकुमार, प्रेमराज, राजपाल, हेमलता, अंजली आदि रहे।