धामपुर में हाईवे पर बुधवार रात मनोकामना मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें तीन महिलाएं भी है। काशीपुर निवासी शोभित कुमार ने बताया कि मैडम कुमकुम को लेकर जब देहरादून जा रहे थे तो सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी कार की टक्कर हो गई, जिसमें वह और कुमकुम दोनों घायल गए हैं।
वह मैडम कुमकुम की कार के चालक है। उन्हें लेकर काशीपुर से देहरादून जा रहा था। दूसरी तरफ जसपुर के हसील ने बताया कि जब वह नजीबाबाद से कार से घर जा रहे थे तो शेरकोट के पास हाईवे पर मनोकामना मंदिर के सामने सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी कार की टक्कर हो गई ।जिससे कार में सवार जसपुर की गुलशन जहां, कमरूद्दीन व नसीम जहां घायल हो गए। उन्हें भी काफी चोट आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी को डाक्टरों ने गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।