फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में बिलाई मिल द्वारा अब तक पिछले साल का गन्ना भुगतान न करने पर रोष जताया गया। गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की गई। समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक को सौंपा गया।
गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है। बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का गन्ना भुगतान अब तक नहीं किया है। किसानों पर बैंकों और बिजली वालों का ब्याज चढ़ रहा है, लेकिन किसानों को विलंब भुगतान पर एक रुपया भी ब्याज का नहीं मिलता है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि निराश्रित पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहा कि अगर निराश्रित पशुओं से फसलों की सुरक्षा नहीं की गई तो वे पशुओं को अफसरों के कार्यालय में बांध देंगे। डीसीओ यशपाल सिंह व बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिल भुगतान के लिए पूरी तरह चीनी की बिक्री पर ही निर्भर है। हर हाल में 15 जनवरी तक किसानों का भुगतान करा दिया जाएगा। किसानों ने ज्ञापन में ब्याज सहित भुगतान दिलाने, नियमानुसार 14 दिन के अंदर भुगतान देने, विलंब भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज देने, बिजली बिल भुगतान पर सरचार्ज व पेनाल्टी पर छूट देने, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक भीम सिंह व संचालन कैलाश लांबा ने किया। इस दौरान हरिराज सिंह, वेदप्रकाश, हरिराज सिंह, सोमपाल, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, शकील अहमद, हरगुलाल सिंह, ठाकर सिंह, अनीस अहमद, विकास कुमार, राकेश कुमार, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें