डिग्री कालेजों के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक लगातार विरोध कार्यक्रम होंगे।
रूहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा डिग्री कालेजों के शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। रुटा ने मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर शासन तक ज्ञापन दिए हैं। रूहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, उत्तराखंड की तर्ज पर यूजीसी रेगुलेशन की तिथि से प्रोफेसर पदनाम दिया जाना, पीएचडी धारक शिक्षकों को पांच अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाना प्रमुख हैं।
बताया कि रुटा ने मांगों के लिए क्रमबद्ध आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में डिग्री कालेजों के शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है। कहा कि एक सप्ताह तक विभिन्न प्रकार से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वर्धमान कालेज बिजनौर के शिक्षकों की विरोध प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, सचिव डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रीति खन्ना, डॉ. वैशाली पूनिया, डॉ. राजीव जौहरी, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शांतनु काकरान मौजूद रहे हैं।