फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक चीनी आयुक्त के धरने में न पहुंचने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक चीनी आयुक्त के धरने में न पहुंचने पर किसान नाराज
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के धरने में सहायक चीनी आयुक्त के न पहुंचने पर किसान भड़क गए। किसानों ने सहायक चीनी आयुक्त पर बिलाई चीनी मिल के अफसरों से हम साज होने का आरोप लगाया। किसानों ने 15 जुलाई को लखनऊ पहुंचने का एलान करके आंदोलन समाप्त कर दिया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना छह दिन से डीसीओ कार्यालय पर चल रहा था। किसानों ने सोमवार को डीसीओ यशपाल सिंह व सहायक चीनी आयुक्त को धरने में बुलाया था। डीसीओ धरने में पहुंच गए, लेकिन सहायक चीनी आयुक्त नहीं पहुंचे। इस पर किसान भड़क गए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पिछले साल बिलाई चीनी मिलों ने करीब 18 करोड़ का शीरा बेचकर पैसा किसानों को देने के बजाए बाकी कामों में खर्च कर दिया था। इस मामले में सहायक चीनी आयुक्त मिल अफसरों से हम साज हो गए और कोई कार्रवाई नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि 15 जुलाई को लखनऊ में होने वाला आंदोलन ऐतिहासिक होगा। जिले के किसान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से 14 जुलाई को लखनऊ कूच करेंगे। किसानों ने डीसीओ से गन्ना पैड़ी का सर्वे न करने और समय से भुगतान न दिलाने की बात कही। डीसीओ ने बताया कि मिलों ने सोमवार को 35 करोड़ का भुगतान किया है। विलंब भुगतान पर ब्याज के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा गया है। बताया कि किसानों को गन्ना पैड़ी और पौधे के रकबे के अनुुसार ही पर्ची दिलाई जाएगी। वार्ता के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान वेदप्रकाश सिंह, ऋषिपाल सिंह, गौरव चौधरी, बिट्टू, कलवा सिंह, हर गुलाल सिंह, राकेश, सुनील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें