फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तिसोतरा के किसान की हत्या

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव से तिसोतरा में किसान की हत्या पर जांच करते सीओ गजेंद्र पाल सिंह - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गांव तिसोतरा के किसान की हत्या
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। खेत पर काम करने गए गांव तिसोतरा के एक किसान की हत्या कर दी गई। किसान दोपहर से लापता था। परिजनों की ओर से नांगलसोती पुलिस को किसान की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

गांव तिसोतरा निवासी वीर सिंह का 32 वर्षीय पुत्र शोभित मंगलवार सुबह आठ बजे खेत पर काम करने गया था। दोपहर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर शोभित की चप्पलें उसके खेत से मिली। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा तलाशने पर एक गन्ने के खेत से शोभित का शव मिला। अनुमान है कि उसे घसीट कर गन्ने के खेत में लाया गया। शोभित के चेहरे पर कई जगह चोट के निशान मिले, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि होती है। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगलसोती थाना प्रभारी प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें