फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई स्कूल वेन, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई स्कूल वेन, तीन घायल
विज्ञापन

स्योहारा। स्कूल वेन और ट्रैक्टर की टक्कर में दो छात्र व वेन चालक घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह धामपुर प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वेन बच्चों को लेकर धामपुर जा रही थी। धामपुर रोड पर गांव झिल्ला के पास अवैध खनन कर मिट्टी भरकर ला रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूल वेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अंश ( 6) पुत्र हरिराम व दीपिका (7) पुत्री अमित निवासी स्योहारा व चालक कृष्णा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें