रेहड़। गांव मोहिद्दीनपुर निवासी किसान सुरेश सिंह (55) पुत्र चंद्रकाश सिंह शनिवार की सुबह हसनपुर बादशाहपुर मार्ग स्थित अपने खेत से निराश्रित पशुओं को खदेड़ने गया। इसी दौरान उसका पैर पड़ोसी किसान के खेत में पड़े विद्युत तार से टकराया। खेत में पानी तथा तार में करंट होने से सुरेश करंट की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी पड़ोसी खेत स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैं। परिजनों का आरोप हैं कि आरोपी खेत स्वामी के पास कोई वैध विद्युत कनेक्शन नही हैं। वह रात में चोरी छिपे नलकूप चलाने के लिए तार डाल लेता है। जिसके कारण ही यह हादसा हुआ हैं।
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।