फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: समझौते के बहाने बुलाकर किसान पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गांव डेहरा बुलंदी में पुराने विवाद में समझौता करने के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव डेहरा बुलंदी निवासी सतवीर और गजेंद्र सिंह के बीच 22 जून को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने थाने में मारपीट और छेड़छाड़ की तहरीर दी। उस समय हल्के में तैनात पुलिसकर्मी राजू दिवाकर समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। बताया गया कि समझौते से असंतुष्ट गजेंद्र सिंह ने दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सतवीर और उसके पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। इसके बाद मामले में दोबारा समझौते की कोशिशें चल रही थीं।
शुक्रवार सुबह भी गजेंद्र सिंह थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार की देर शाम गजेंद्र सिंह ने सतवीर को समझौते के लिए बुलाया। वहां गजेंद्र सिंह के पुत्र प्रियांशु, हिमांशु तथा अजय पुत्र टिल्लू ने सतवीर पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें