चांदपुर। वेद मंदिर चांदपुर में दो दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के समापन पर योगाचार्य द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए सामान्य योगाभ्यास कराया गया।
पतंजलि योग समिति, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन व आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायिका कमलेश सैनी, डा. नरेंद्र सिंह, वैद्य अजय गर्ग, अंजू अरोड़ा, गरिमा कौशिक, कमल, सुमित, कुंवर सैन गौतम, एडवोकेट आशीष, निजामुद्दीन, राहुल बंसल आदि रहे। गांव भोगपुर से आए डा. रामानुज ने स्वागत पंक्तियां प्रस्तुत कीं। आचार्य राजीव ने सूर्य नमस्कार व प्राणायाम अभ्यास करवाते हुए उनके लाभ के बारे में बताया। योगाचार्य प्रकाश व राजीव ने सामान्य योगाभ्यास कराया ।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अंजू अरोड़ा व जिला सोशल मीडिया प्रभारी गरिमा कौशिक ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन करने के उपरांत लोगों को बैठने वाले आसन कराए व इनके लाभ पर प्रकाश डाला। योगाचार्य प्रकाश चंद ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को समझाया तथा पांच मिनट में सौ आसनों का प्रदर्शन किया।
राज्य, राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मानवेंद्र सिंह ने संगीतबद्ध योग प्रदर्शन कर सबको रोमांचित किया। डा. नरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष आईएनओ बिजनौर ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं से होने वाले विशेष लाभ, ध्यान, प्राणायम पर विचार रखे और प्राकृतिक चिकित्सा शैली को अपनाने पर जोर दिया । वैद्य अजय गर्ग आरोग्य भारती प्रांत अध्यक्ष मेरठ ने आरोग्य भारती के कार्य के बारे में बताया। विधायिका कमलेश सैनी ने सरल, सहज शब्दों में योग की महिमा का वर्णन किया। समारोह में विधायिका को शॉल व आचार्य राजीव, योगाचार्य प्रकाश चंद, मानवेंद्र को लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों को पतंजलि स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। डा.दिवाकर भाटिया, रेडी भैया, रमेश आर्य, भूपेंद्र, बलराज, अनुज, योगेंद्र, पवन, मनु, दीपक आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन मानवेंद्र सिंह व गरिमा कौशिक ने किया।