कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सा संवर्ग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए धरना दे रहे हैं। धरने में आई टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष वीके गुप्ता, नर्सेज संघ की अध्यक्ष पुष्पा निगम, महामंत्री पद्मावती, जसकरन कौर, सुदेश रानी, मधुलिका, रीमा रानी, जैस्मिन, पूर्णिमा भारद्वाज, शालिनी, रत्ना, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश, कालिका प्रसाद, पीएमएस संघ जिलाध्यक्ष डा.बीएस रावत, सचिव डा.कपिल चौधरी, डा.ओपी सिंह, डा.एस के निगम, डा.अरुण पांडे, डा.संजय शंकर, डा.संजय कुमार, अनिल रावत, राकेश चौहान, दीपक कुमार ,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद