फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर रोष जताया
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में किसानों का गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया गया। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसान बच्चों की फीस और दवाई का खर्च भी नहीं उठा पा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली बिलों में वृद्धि होने के बाद भी किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे किसानों की फसल सूख रही है। कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन किसानों की आय कम हो गई है। गेहूं क्रय केंद्रों को जल्दी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि बिजली के रेट बहुत बढ़ाने के बाद भी किसानों को बिजली नहीं दी जा रही है। जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने कहा कि रोज आवारा पशु खेतों में फसल नष्ट कर रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। किसानों का गन्ना भुगतान, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने और आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता हाजी शकील अहमद और संचालन सतेंद्र राठी ने किया। इस दौरान संजीव राठी, युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह, राहुल पंडित, रघुनाथ सिंह, हरवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, राहुल सिंह, मास्टर गिरिराज, नैपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें