फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैडिल बांध मार्ग पर हाथी ने स्विफ्ट जीप को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैडिल बांध मार्ग पर हाथी ने जीप को दौड़ाया
विज्ञापन

कालागढ़। बारिश के दौरान सैंडिल बांध से नई कॉलोनी कर्मचारियों को ड्यूटी से वापस लेकर आती जीप को एक्कड़ हाथी ने दौड़ा दिया। किसी तरह जान बचाकर चालक ने जीप को सैडिल बांध वापस पहुंचाया।
सैडिल बांध से रात की शिफ्ट के चौकीदारों ओमपाल एवं योगेश को सरकारी जीप कालागढ़ के लिए लेकर चली। जीप चालक शेर सिंह चला रहा था। बारिश के दौरान जीप जैसे ही बांध से करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंची तो सामने सड़क पर एक्कड़ हाथी आ गया। हाथी ने जीप की ओर दौड़ना शुरू कर दिया। चालक ने सूझबूझ से किसी तरह जीप को बैक गियर में पीछे करना शुरू कर दिया। शोर शराबा करते हुए कर्मचारी जीप को वापस लेकर बांध पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना वन विभाग को दी। अवर अभियंता अनिल कुमार वन विभाग के गश्ती दल को लेकर सैडिल बांध पहुंचा। गश्ती दल सरकारी जीप को एवं कर्मचारियों को लेकर कॉलोनी वापस आया। इस मामले में वन विभाग को लिखित सूचना दी जा रही है कि सैडिल बांध मार्ग पर हाथियों की बढ़ती आवाजाही से कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। इस घटना से कर्मचारियों में दहशत है। मार्ग पर गश्ती दलों को सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें