फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले शुरू हुआ बिजली का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से पहले शुरू हुआ बिजली का उत्पादन
विज्ञापन

कालागढ़। देश में कोयले की समस्या को देखते हुए कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से दीपावली से पहले ही बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार के अनुसार बिजली उत्पादन दीपावली तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से इस बार 20 दिन पूर्व ही बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। जबकि कालागढ़ के पावर हाउस से बिजली का उत्पादन धनतेरस पर शुरू किया जाता है। बरसात के दौरान बांध के जलाशय में पानी का संग्रह किया जाता है। देश में कोयले का संकट पैदा होते ही इसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ा है। ऐसे में कालागढ़ के पावर हाउस से बिजली पहले ही बनानी पड़ रही है। पावर हाउस के ईई संजय कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग से पानी मिलने पर व कोयले की समस्या के चलते उच्च स्तर से बिजली की मांग की गई है। जिस पर बिजली बनाई जा रही है। दीपावली तक बिजली का उत्पादन जारी रहेगा। अभी 35 मेगावाट ही बिजली बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें