फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही घर में दो बार गिरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही घर में दो बार गिरी बिजली
विज्ञापन

मंडावर। शनिवार रात गांव टीमला में एक किसान के मकान पर दो बार बिजली गिरी। गनीमत रही कि कोई बिजली की चपेट में नहीं आया। बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव टीमला निवासी लक्ष्मण सिंह शनिवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उसने कुट्टी मशीन के ऊपर छप्पर डलवा रखा है। तड़के करीब चार बजे छप्पर पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से छप्पर में आग लग गई लेकिन उन्होंने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। बारिश में आग कुछ देर बाद ही बुझ गई। पहली बार बिजली गिरने के कुछ देर बाद छप्पर के पास ही नल पर भी बिजली गिरी। बिजली गिरने से नल की लोहे की रॉड मुड़ गई और वह जाम हो गया है। दो बार बिजली गिरने से उनका परिवार खौफजदा रहा और कमरे में चले गए। गनीमत रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें