फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरी होने से कई गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तार चोरी होने से कई गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

शिवालाकलां। बुधवार रात चोर उच्च क्षमता लाइन का करीब सवा किमी लंबा तार काटकर ले गए। तार काटकर ले जाने से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरे फीडर से गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

चांदपुर के पीपलसाना से होते हुए मुस्तफाबाद बिजलीघर के लिए उच्च क्षमता लाइन जा रही है। इससे कई गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार रात चोरों ने कटपुरा के जंगल में अमन सिंह के खेत से चांदपुर फीना मार्ग के बीच 16 खंभों के बीच का एचटी लाइन का तार चोरी कर लिया। तार चोरी होने से मुस्तफाबाद, मलेशिया, चुखेड़ी, शाहपुर भनेड़ी, सरकथल आदि दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सुबह को बिजली के तार चोरी होने का पता चलने पर निगम अफसरों में हड़कंप मच गया। निगम कर्मचारियों ने बताया कि एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच की दूरी करीब 80 मीटर है। इस हिसाब से करीब सवा किलोमीटर लंबा तार चोर काटकर ले गए हैं। विद्युत निगम के अवर अभियंता शक्ति सिंह ने थाने पहुंचकर तार चोरी की तहरीर दी है। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया विद्युत आपूर्ति के लिए फतेहाबाद से आ रही लाइन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया घटना संज्ञान में नहीं है जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें