कम बारिश में ही हाईवे पर हो जाता है जलभराव
चांदपुर। बिजनौर-बदायूूं हाईवे की हालत दयनीय बनी हुई हैं। नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी थोड़ी बारिश से ही हाईवे पर जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को पैदल व वाहनों के साथ भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
चांदपुर में बिजनौर बदायूं हाईवे की हालत बेहद खराब है। कफिल नर्सिंग होम से लेकर एलआईसी कार्यालय से आगे तक पानी की निकासी सही नहीं होने से थोड़ी बारिश होने पर पानी सड़क पर भर जाता है। जलभराव से हाईवे भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। एसडीएम कुंवर वीके मौर्य की देखरेख में नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, उसके बावजूद भी बृहस्पतिवार को हुई बारिश से सड़क पर भारी जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों चालकों, ई-रिक्शा, बाइक, स्कूटी के चालकों को भी इस रास्ते से निकलते समय गिरने का डर भी बना रहता है।