लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के आठ दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनीति गर्मा रही है। वोटों को अपनी ओर रिझाने के लिए सभी प्रत्याशी जनसंपर्क, नुक्कड़ बैठक कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज चुनावी सभा कर रहे हैं। इन सात-आठ दिन में रालोद सुप्रीमो, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा करेंगे।
जनपद तीन लोकसभा सीट में शामिल है। बिजनौर लोकसभा में तीन मंडल व तीन जिलों की विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें मुरादाबाद मंडल के जिला बिजनौर की बिजनौर सदर विधानसभा, चांदपुर चांदपुर विधानसभा, सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा, मीरापुर विधानसभा सीट और मेरठ मंडल के जिला मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट शामिल है।