बिजनौर जनपद के हल्दौर में मार्मिक तरीके से सुसाइड नोट लिखकर दंपती ने जहर खा लिया। जहर के सेवन से महिला की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जहर के सेवन की वजह आपसी मनमुटाव माना जा रहा है।
वहीं, आत्महत्या की इस कहानी को मृतका के मायके वालों ने झुठलाते हुए दहेज हत्या में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आत्महत्या या हत्या के पहलुओं पर जांच में जुटी है।