फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: चुनाव का काउंटडाउन शुरू, अखिलेश-मायावती और जयंत करेंगे ताबड़तोड़ रैली, यहां 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

Wed, 10 Apr 2024 10:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Election 2024 : बिजनौर में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया। अगले आठ दिनों में अखिलेश यादव, मायावती और चौधरी जयंत यहां पर ताबड़तोड़ रैली करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के आठ दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनीति गर्मा रही है। वोटों को अपनी ओर रिझाने के लिए सभी प्रत्याशी जनसंपर्क, नुक्कड़ बैठक कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज चुनावी सभा कर रहे हैं। इन सात-आठ दिन में रालोद सुप्रीमो, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन


जनपद तीन लोकसभा सीट में शामिल है। बिजनौर लोकसभा में तीन मंडल व तीन जिलों की विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें मुरादाबाद मंडल के जिला बिजनौर की बिजनौर सदर विधानसभा, चांदपुर चांदपुर विधानसभा, सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा, मीरापुर विधानसभा सीट और मेरठ मंडल के जिला मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट शामिल है।

सभी राजनीति पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में जातीय मतदाताओं को साधते हुए प्रत्याशी उतारे गए। प्रत्याशी अपनी पार्टियों के कोर मतदाताओं को अपने पक्ष में भी कर रहे हैं। अभी तक जनपद में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचार नहीं आए थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 अप्रैल को जिले में नहटौर में चुनावी जनसभा को संबोधित है। बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 16 अप्रैल को जनसभा, रैली होना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राज्यसभा चौधरी जयंत सिंह 12 अप्रैल को बिजनौर लोकसभा में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। कई ओर राजनीति पार्टियों के स्टार प्रचारक आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें