फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले की आठ चीनी मिलों ने जारी किया पर्ची इंडेंट

Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्तमान पेराई सत्र के लिए चीनी मिलें शुरू होने लगी हैं। बकाया भुगतान में पिछड़ने वाली बिलाई चीनी मिल सबसे पहले चली। बरकातपुर चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार को शुरू होगा। नजीबाबाद चीनी मिल को छोड़कर बाकी सात चीनी मिलें सात नवंबर से अपना पेराई सत्र शुरू करेंगी।
विज्ञापन

जिले की सभी चीनी मिलों ने क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद के लिए पर्ची इंडेंट जारी कर दिया है। नजीबाबाद चीनी मिल नौ नवंबर को अपना पेराई सत्र शुरू करेगी। जनपद में दो लाख 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना है। इस गन्ने की पेराई सत्र के लिए बिजनौर में 10 चीनी मिलें संचालित हैं। इस बार बारिश के कारण पेराई सत्र आरंभ होने में एक सप्ताह की देरी हुई है। वहीं, किसानों के सामने पशु चारे का संकट भी खड़ा है।
उधर, गेहूं बुवाई को लेकर भी किसान चिंतित है। शासन व गन्ना विभाग ने चीनी मिलों में पेराई कार्य शुरू करा रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि बिलाई चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। बरकातपुर बुधवार को पेराई सत्र शुरू कर रही है। इसके अलावा बिजनौर, चांदपुर, स्योहारा, धामपुर, चांगीपुर, बुंदकी, बहादरपुर चीनी मिलें सात नवंबर से पेराई शुरू कर देंगी। इन चीनी मिलों की ओर से गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें