नहटौर। कुत्ते से बाइक टकराने पर गांव ताहरपुर सैद उर्फ तरकौला निवासी शुएब (23) पुत्र याकूब की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा गांव का ही साकिब (19) पुत्र नौशाद घायल हो गया। शुएब और साकिब किसी काम से नहटौर आया था। मंगलवार की शाम घर लौटते समय नूरपुर रोड पर गांव चक गोवर्धन में उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसके टकराकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में शुएब व साकिब घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने शुएब को मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के विषय में जानकारी ली। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने व कोई कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि दूसरे घायल साकिब को मामूली चोट थी।